फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टल्ली दूल्हे पर भड़की दुल्हन, फिर क्या हुआ?

Mon, 11 Feb 2013 10:01 AM IST
निघासन (खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां शादी ब्याह में शराब पीना और पिलाना फैशन बन गया है वहीं सगाई में शराब पी रहे ससुरालियों से भावी दुल्हन इतना खफा हो गई कि उसने रिश्ता तोड़ दिया। इस तरह शराब के कारण एक रिश्ता बनने से पहले ही टूट गया। मामला लखीमपुर खीरी के निघासन थानाक्षेत्र का है जहां गोद भराई करने पहुंचे लड़के वालों ने शराब के नशे में हद पार कर दी। इस पर नाराज लड़की ने शादी करने से ही मना कर दिया।
विज्ञापन


ठुकराये जाने से क्षुब्ध लड़के वाले शिकायत करने थाने भी पहुंचे लेकिन पुलिस की जांच में उनकी ही गलती उजागर हुई। एक तरफ ससुरालियों की थू थू हो रही है तो दूसरी तरफ शराब के खिलाफ इतना बड़ा कदम उठाने पर लड़की की तारीफ भी हो रही है।

क्षेत्र के गांव सुरजीपुरवा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह पड़ोस के ही गांव बौधिया खुर्द निवासी युवक के साथ तय किया था। युवक करीब एक दर्जन रिश्तेदारों संग गोद भराई की रस्म अदायगी के लिए गत दिवस सुरजीपुरवा पहुंचा।
विज्ञापन


स्वागत, सत्कार के बाद गोद भराई भी हो गई। मेहमानों की आवभगत चल ही रही थी कि लड़के पक्ष के लोगों के साथ घर के बाहर बैठा दूल्हा भी नशे में बहक गया। वे लोग हंगामा करने लगे। इससे विवाद की नौबत आ गई। बाद में जैसे-तैसे मामला शांत होने पर लड़के वाले सोने चले गए लेकिन हंगामा नहीं थमा। यह सब देखकर युवती ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें