फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागरात हसीन बनाने के लिए खाई वियाग्रा, मिली मौत

Tue, 24 Sep 2013 01:00 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहागरात को खास बनाने के लिए उसने पांच वियाग्रा एक साथ खा लीं। उसने सोचा तो यही था कि ये गोलियां उस रात को एक यादगार रात बना देंगी लेकिन हुआ कुछ और ही।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, वो अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ अच्छा समय बिताना चाहता था लेकिन इस चक्कर में उसकी जान ही चली गई। येमेन का ये शख्स जैसे ही अपने बिस्तर पर पहुंचा, धड़ाम से बिस्तर पर गिर गया और वहीं उसी पल उसकी मौत हो गई।

शादी की रात जब सारे मेहमान अपने घर चले गए तो ये नया जोड़ा साथ में समय बिताने के लिए घर के अंदर चला गया। लेकिन कमरे में जाने से पहले ही इस शख्स ने वियाग्रा की पांच गोलियां खा लीं।
विज्ञापन


कमरे में पहुंचकर उसे गर्मी लगने लगी और वो पसीने से भीगकर बिस्तर पर गिर पड़ा। जिसके तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चिकित्सा जगत में ऐसे कई अध्ययन हो चुके हैं जिनमें वियाग्रा को हार्ट अटैक से जोड़कर देख जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें