फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दगाबाज पोता, चुरा लिए दादी के "पांव"

Tue, 14 May 2013 05:29 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी न कभी आपने भी दादी या बाबा के बटुए से सिक्के निकाले होंगे लेकिन इस पोते की हरकत सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

 
साउथ कैरोलीना की पुलिस ने एक लड़के को अपनी दादी की इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर और पैसे चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों का कहना है कि 43 वर्षीय रिचर्ड फ्लीनर नवंबर से फरवरी तक अपनी दादी के साथ रहा। इस दौरान उसने अपनी दादी को धोखा देकर उनके काफी रुपये चुराए। एक समय ऐसा भी आया जब पैसे की किल्लत की वजह से बूढ़ी दादी बिजली का बिल भी नहीं दे सकी और कई दिन उन्हें अंधेरे में बिताने पड़े।
विज्ञापन


बात केवल पैसे चुराने तक ही सीमित नहीं रही। फ्लींगर ने घर का एसी और टीवी भी बेच डाला। जब घर मे कोई भारी सामान नहीं बचा तो उसने अपनी दादी की इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर ही बेच डाली।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस ने फ्लींगर को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें