एक ओर जहां औरतें सुंदर, कमसिन और जवान दिखने के लिए तरह-तरह के नुस्खे और प्रयोग आजमाती रहती हैं वहीं ये महिला अपनी कम नजर आने वाली उम्र से परेशान है।
चार बच्चों की 47 साल की मां इस बात से तंग आ चुकी है कि लोग उन्हें 20 साल का जवान क्यों समझते हैं। आमतौर पर कोई औरत अगर अपनी उम्र से कम नजर आए तो वो उसे वरदान समझती है लेकिन एनी बोल्टन के लिए ये किसी श्राप से कम नहीं है।
दादी को चाहिए 24वां दूल्हा
उनका कहना है कि इसकी वजह से उनकी शादी टूट गई और उनके दो अफेयर भी खत्म हो गए। इसके अलावा उनके साथ की औरतें भी उनसे दूरी बनाकर ही रखती हैं क्योंकि वो एनी से जलती हैं।
इतना ही नहीं उनका बड़ा बेटा भी उनके साथ कहीं घूमना-फिरना पसंद नहीं करता है क्योंकि लोग अक्सर एनी को उसकी गर्लफ्रेंड समझ लेते हैं। अब एनी को डर है कि उसके जवान दिखने की वजह से कहीं वो हमेशा के लिए अकेली न रह जाएं।
द सन के अनुसार, एनी कहती है कि हर कोई चाहता है कि वो जवान दिखे लेकिन मैं चाहती हूं कि मैं बूढ़ी दिखूं ताकि मेरे अपने मेरे पास रहें। एनी अपने चेहरे पर झुर्रिया लाने, बुढ़ापे के निशान लाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है।
एनी बताती हैं कि इसी की वजह से उनकी शादी टूट गई क्योंकि उनके पति को हमेशा सुनना पड़ता था कि उन्होंने अपने से कम उम्र की लड़की से शादी की है।
हालांकि एनी ने अपनी शादी बचाने के लिए सब कुछ किया। वो बुजुर्गों वाले कपड़े भी पहनती थीं लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ और उन्हें अलग होना पड़ा। इतना ही नहीं उम्र से कम दिखने की वजह से उनके दो अफेयर भी टूट गए।
ऐन का कहना है कि अपनी उम्र से कम दिखना उनके लिए काफी बुरा है वो जल्द से जल्द बूढ़ा होना चाहती हैं।