जुड़वा बच्चों के जन्म के बाद जैसा माहौल घरों में होता है, कुछ वैसा ही आजकल इस चिड़ियाघ्ार में भी है।
डेलीमेल की खबर के अनुसार, नीदरलैंड के दरनहेम में बरजर्स चिड़ियाघर में एक मादा गोरिल्ला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।
प्रेगनेंसी की 9 अनदेखी तस्वीरें
जिनमें से एक लड़का है और एक लड़की। विशेषज्ञों की मानें तो ये अपने आप में एक बेहद दुर्लभ संयोग है। लगभग दस साल में एक बार कोई मादा गोरिल्ला जुड़वा बच्चों को जन्म देती है।
11 ऐसी तस्वीरे जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि, ये मादा गोरिल्ला अपने बच्चों को हर समय अपने चिपका कर रखती है। गोरिल्ला के बच्चे शुरुआत के 18 महीनों के लिए पूरी तरह अपनी मां पर निर्भर होते हैं।
चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि जब तक ये बच्चे थोड़े बड़े नहीं हो जाते ये अपने पिता के पास भी नहीं जाते।
देखें तस्वीरें:
'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।