अच्छा संगीत सुनना अच्छे सेक्स अनुभव की तरह कारगर साबित होता है। एक नए अध्ययन में कहा गया है कि जितना सुख सेक्स के बाद होता है उतनी ही राहत अच्छा संगीत भी दिमाग को देता है।
टेलीग्राफ के अनुसार नया अध्ययन कहता है कि दिमाग अच्छे संगीत पर उसी तरह रिस्पांस करता है जितना कि सेक्स के एक बेहतरीन अनुभव पर।
मान्ट्रियल की मेकग्रिल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अध्ययन से पता चलता है कि इसके पीछे दिमाग का प्लेजर नामक हिस्सा उत्तरदायी है।
ब्रेन के 'प्लेजर' (खुशी) सेंटर का स्कैन किए जाने पर ये पता चलता है कि ये हिस्सा उस समय तुरंत सक्रिय हो जाता है जब व्यक्ति कोई गाना पहली बार सुनता है।
दिमाग का प्लेजर सेंटर डोपामाइन नामक कैमिकल से ऑपरेट होता है और डोपामाइन डिजायर यानी इच्छा को उत्साहित करता है।
वैज्ञानिक कहते हैं कि एक बार 'प्लेजर' से संकेत मिलने पर व्यक्ति दोबारा उसी गाने को सुनने के लिए प्रेरित होता है। ठीक उसी तरह जैसे एक व्यक्ति से संबंध बनाने के बाद कोई दोबारा उसी व्यक्ति से संबंध बनाना चाहे।