आपने गोभी की सब्जी तो कई बार खाई होगी लेकिन गोभी के इतने सुंदर फूल आपने शायद ही देखे होंगे।
डेलीमेल की खबर के मुताबिक, अमूमन गोभी या तो सफेद होती है या फिर हल्के पीले रंग की। आप ये कह सकते हैं कि गोभी जैसी नजर आने वाली गहरी हरी ब्रोंकली भी आपने देख रखी है लेकिन इन गोभियों को देखकर आपको प्यार हो जाएगा।
डॉक्टरों की करामात! गर्भ में पल रहे बच्चे का किया ऑपरेशन
ऐसा भी हो सकता है कि इस खाने के बजाय आप इसे अपने गुलदान में ही सजा लें। पर ये सुंदर रंग और फूल काफी मेहनत से तैयार किए गए हैं।
इंद्रधनुष के रंगों वाली ये गोभियां एंड्रयू बर्गेस के मैदान की ये गेभियां खाने से कतराने वालों में भी भूख पैदा कर सकती हैं।
सोफे के कुशन का ऐसा इस्तेमाल!
पीटरबोरोह में इस एक गोभी के फूल को उगाने में सालों का समय लगता है। अच्छी बात ये है कि ये पूरी तरह जैविक हैं। पुरानी सब्जियों के क्रॉस ब्रीड से तैयार ये गोभियां बिना किसी मशीन के, पूरी तरह हाथों से तैयार की गई हैं।
बर्गेस का मानना है कि खाने में रंग का बहुत महत्व है। ऐसे में ये खूबसूरत सब्जियां खाने वाले का स्वाद बढ़ा सकती हैं।
देखें तस्वीरें:
'जरा इधर भी' की अन्य खबरें देखने और पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।