फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसकी है खालिस सोने से बनी 'एके 47'

Thu, 10 Jan 2013 03:30 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

दुनिया ऐसे लोगों से भरी पड़ी है जो सोने चांदी के लिए हद दर्जे तक दीवाने हैं। ऐसे ही सोने के एक दीवाने ने अपने लिए खालिस सोने की एक एके47 बनवा डाली। इस सोने की गन में चांदी की गोलियां है। इस गन में बेशकीमती हीरे और जवाहरात जड़े हुए हैं। गन भले ही सोने की और चांदियां भले ही चांदी की हों लेकिन इनके लगने पर मौत आनी पक्की है। कहा जा रहा है कि बाजार में इस गन की कीमत लाखों डॉलर है।

मेट्रो.यूके.इन के अनुसार मेक्सिको के होंडारूस में पु्लिस को ड्रग के अड्डों पर छापामारी के दौरान ये गन मिली। एक बारगी तो छापा मारने वाले पुलिसकर्मी भी चमचमाती गन को देखकर भौंचक रह गए। इस गन के साथ चांदी की तीन गोलियां भी बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गन का डिजाइन और फिनिशिंग बहुत बढ़िया है। इसे बिलकुल रॉयल लुक दिया गया है।
विज्ञापन


खबर है कि ये गन 1974 में आई जेम्स बांड की फिल्म 'द मैन विद द गोल्डन गन' में दिखाई गई गन जैसी है। हो सकता है कि ड्रग माफिया ने फिल्म में दिखाई गई गन देखकर ही ये गन बनवाई हो। अक्तूबर 2011 में लीबिया के तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के ठिकाने से भी सोने चांदी के हथियार बरामद किए गए थे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि ये गन मैक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया गुट मालवर्डे के सरगना की है। मालवर्डे का सरगना कुख्यात होने के साथ साथ हद दर्जे का सनकी भी कहा जाता है। हालांकि पुलिस को शक था कि वहां भारी मात्रा में ड्रग मिलेगी लेकिन वहां तीस हथियार मिले जिसमें से एक सोने की बंदूक भी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें