आपने बचपन में वो कहानी सुनी होगी जिसमें एक मुर्गी हर रोज सोने के अंडे दिया करती थी। पर यहां तो एक बतख ने ये रिकॉर्ड कायम किया है। हालांकि ये अंडे सोने के तो नहीं हैं लेकिन इतने अधिक अंडे कमाई का एक बेहतर उपाय हैं।
महज 7 हजार रुपए के लिए इस औरत ने किया कुछ ऐसा कि...
डेली मेल की खबर के अनुसार, इस किसान की बांहों में नजर आने वाली ये बतख कोई मामूली बतख नहीं है। इस बतख की खासियत श्ये है कि ये किसी भी सामान्य बतख की तुलना में दस गुना अंडे देती है।
69 वर्षीय बिल ओसबोर्न ने अपनी इस बतख का नाम लूसी रखा है। पिछले तीन महीने से वो हर अगले दिन अंडे दे रही है, जो किसी भी बतख के लिहाज से दस गुना अधिक है।
कुत्ता बन गया भूत और फिर कुछ ऐसा हुआ कि...
दो साल की लूसी के चलते ओसबोर्न और उनकी बीवी अंडे जमा करने के काम में ही व्यस्त रहते हैं। वो बताते हैं कि लूसी के अंडों को जमा करते-करते वो थक जाते हैं।
ओसबोर्न कहते हैं कि उन्होंने पूरी जिंदगी ये काम किया लेकिन इससे पहले ऐसा कोई पक्षी नहीं देखा जो इतने अंडे दे।
जानना नहीं चाहेंगे क्या कर रही है ये खूबसूरत लड़की
लूसी ने पिछले साल फरवरी में 15 अंडे दिए थे लेकिन एक महीने बाद ही उसने अपना घोंसला छोड़ दिया था। उसके बाद उसने अक्टूबर में दोबारा अंडे देना शुरू किया और उसके बाद से ये सिलसिला बना हुआ है।