फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी छुपे रखते हैं कई गर्लफ्रेंड्स? जरूर पढ़े ये खबर!

विज्ञापन
विज्ञापन
हर अच्छे रिश्ते की बुनियाद होती है विश्वास। यही विश्वास अगर झूठा साबित हो जाए तो रिश्ते को टूटने में जरा भी देरी नहीं आती।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हाल इस गर्लफ्रेंड का भी हुआ। वो अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ इतनी खुश थी कि उसी के साथ पूरी जिंदगी बिताने का सोच चुकी थी।

लेकिन एक झगड़े की वजह से दोनों में ब्रेकअप हो गया और वो एक-दूसरे से अलग हो गए।

जहां एक तरफ गर्लफ्रेंड ब्रेकअप के दुख में डूबी हुई थी वहीं दूसरी तरफ उसे पता चला कि उसका एक्स ब्वॉयफ्रेंड किसी और को डेअ करने लगा है। तभी...

गुस्सा सातवें आसमान पर

39 साल के कॉरिना फेनी को जब इस बात का पता चला कि 53 साल का उसका ब्वॉयफ्रेंड ब्रायन ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट पर रजिस्टर कर चुका है और खुद के लिए एक नई गर्लफ्रेंड की तलाश में है, तो वो आग बबूला हो उठी।

अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड पर उसे इतना ज्यादा गुस्सा आया कि उसने उससे बदला लेने की ठानी। बदले का स्टाइल भी ऐसा कि जो सुने वो दंग रह जाए।

अपने सोचे गए प्लैन के तहत कॉरिना ने एक रिमूवल फर्म से संपर्क किया।

हाय राम! बेच डाला सब कुछ

अपने एक्स लवर की गैर-मौजूदगी में कॉरिन सबसे पहले तो उसके घर में घुसी।

उसके बाद उसने रिमूवल फर्म को अपने एक्स लवर के घर का सारा सामान खाली कर देने को कहा।

मिनटों में लवर के घर में कुछ भी नहीं बचा। न तो खाना, न तो कपड़े और ना हीं कारपेट। बदले की आग उस औरत में ऐसी जली कि उसने घर में कुछ भी नहीं छोड़ा और सब कुछ बेच डाला।

विज्ञापन

हो गई गिरफ्तार

जब ब्वॉयफ्रेंड को इस पूरे घटनाक्रम का पता चला तो वो दंग रह गया। उसने इस बात की शिकायत पुलिस में की।

पुलिस महिला को पकड़ कर ले गई। अब उसे अगले 15 महीनों तक जेल में ही रहना है।

हैरत की बात ये है कि औरत को अपने इस करतूत पर कोई मलाल नहीं है और वो अपने किए को बिल्कुल ठीक समझती है।

टॉयलेट सीट पर बैठी ही थी कि निकल आया अजगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें