फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुश होते ही मर जाएगी ये लड़की!

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे बच्चे हों या फिर बड़े, सभी को हंसते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। ऐसा भी कहा जाता है कि हंसने से जिंदगी बढ़ती है और हमारी सेहत भी बिल्कुल फिट रहती है।
विज्ञापन


लेकिन अगर हम इस छोटी सी बच्ची के लिए यही बात कहें तो ये गलत होगा। इस बच्ची के लिए हंसी और जोश दोनों ही जानलेवा हैं।

वो अपने उम्र के कई बच्चों की तरह भाग-दौड़ करना, स्विमिंग पर जाना और जोर से हंसने जैसे बेहद दिलचस्प और आम काम नहीं कर सकती है।

है दुर्लभ बीमारी

पांच साल की नीव डैंडी को ड्रवैट सिंड्रोम नाम की बीमारी है। ये बड़ी दुर्लभ बीमारी है जिसमें हवा का तेज झोंका या फिर लगातार हंसने जैसे काम करने से मौत हो सकती है।

यही नहीं, बल्कि ऐसा कोई भी काम जिसमें शरीर का जोश बढ़ जाए और एक्साइटमेंट होने लगे, ऐसे काम करते ही नीव के शरीर का तापमान अचानक बढ़ जाता है।

इस तरह से तापमान बढ़ने से उसे झटके आ सकते हैं और उसे दिल का दौरा पड़ सकता है। इसलिए उसे अपनी जिंदगी बेहद सिंपल तौर पर जीनी पड़ती है।

विज्ञापन

मां रखती हैं ख्याल

नीव की मां रेबेका अपनी बेटी का खास ख्याल रखती हैं। वो उसे रोज ही पानी और तेल का स्पेशल इंजेक्‍शन देती हैं जिससे उसके शरीर का अचानक बढ़ जाने वाला तापमान रोका जा सकता है।

इसके अलावा नीव की मां उसे एक स्पेशल डायट ही खिलाती हैं जिससे वो जिंदा रह सके और थोड़ा बहुत ही सही लेकिन खुश रहे।  

हैरतअंगेज! मरने के बाद भी ये व्हेल ले सकती है हजारों जानें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें