फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या! चल रहा था पीरियड पेन, लेकिन हो गया बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
महावारी के वक्त अक्सर लड़कियों के कमर, पैर और पेट में तेज दर्द होता है। इस दर्द से वो घंटों तो कभी दिनों से तक भी परेशान रहती है।
विज्ञापन


पीरियड के ऐसे ही पेन को बर्दाश्त कर रही एक लड़की को जब एक रात सोने में दिक्कत हो रही थी तो उसे लगा इसकी वजह उसके पीरियड ही हैं।

रात भर जबरदस्त कमर दर्द के बाद जब इस 20 वर्षीय युवती से रहा नहीं गया तो उसे तड़के सुबह घरवाले डॉक्टर के यहां ले गए।

मिला झटका

डॉक्टर के पास जाते ही लड़की को कई जांचें हुई और मिनटों में पता लग गया कि लड़की प्रेगनेंट है। इस बात को जानकर न लड़की को विश्वास हुआ और न हीं उसके घरवालों को।

लड़की ने डॉक्टर से बताया कि उसे मां बनने जैसे कभी कोई लक्षण ही नहीं आए। उल्टी, जी मचलना, पीरियड का बंद होना या फिर बच्चे का पेट में हरकत करना, ऐसा कुछ भी उसके साथ कभी नहीं घटा।

उसने डॉक्टर से अपनी सभी जांचे दोबारा करने को कहीं। लेकिन इन सब के बीच 20 साल की सोफी एल्ड्रिज का दर्द और भी ज्यादा बढ़ गया।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद बदला नजारा

सोफी को पहले जांच करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था। लेकिन घर पहुंचते ही उसके दर्द में इजाफा हो गया और उसे वापस अस्पताल ले आया गया।

दस घंटे तक लेबर रूम में रहने के बाद सोफी ने एक बच्चे को जन्म दे ही दिया। बच्चा एकदम ठीक है।

सोफी ने इस मौके पर कहा कि उसे कोई अंदाजा नहीं था कि वो हॉस्पिटल अकेले जाएगी लेकिन लौटते वक्त अपना बच्चा भी साथ लाऐगी।

उसके बच्चे को देखकर सोफी के परिवार वाले और उसका बॉयफ्रेंड दोनों ही खुश हैं। मामला इंगलैंड के केंट का है।
 
नौकरी पाने के लिए सीवी के साथ भेज दी लिंग की तस्वीर!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें