फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के 'एक इशारे' से तमतमा गए जज साहब

Fri, 08 Feb 2013 01:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई एक गलती करे तो उसे अंजान कहते हैं। लेकिन गलती पर गलती करने वाले को अंजान नहीं बेवकूफ कहते हैं। ऐसी ही बेवकूफी जेल में सजा काट रही एक शरारती किशोरी ने अपने केस की सुनवाई के दौरान कर डाली जब उसने सुनवाई कर रहे अपने ही जज को अभद्र इशारा कर डाला।
विज्ञापन


फ्लोरिडा में ड्रग्स का सेवन करने के आरोप में जेल के भीतर ड्रग्स प्रोग्राम का ट्रीटमेंट ले रही 18 साल की शरारती पेनीलोप सोटो ने कैमरे पर हो रही अदालती सुनवाई के दौरान जज साहब को मिडिल फिंगर दिखा दी। इस अभद्र इशारे से तमतमाए जज ने पेनेलोप पर अदालत की अवमानना के आरोप में एक महीने की कैद और जुर्माना लगा दिया।

merto.uk.co के मुताबिक सेशन कोर्ट के जज रोड्रिगुएज कोमेट वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेनीलोप के मामले की सुनवाई कर रहे थे। जज ने पूछा कि जेल में इस हफ्ते तुमने कितने पैसे कमाए। इस पर खिलखिलाते हुए पेनीलोप ने कहा कि मुझे कमाई की जरूरत ही नहीं, मेरे पास काफी ज्वैलरी है। इस पर जज ने कहा कि ये कोई मजाक नहीं है। तुम क्लब में नहीं अदालत में हो। इसलिए सीरियस होकर बात करो।
विज्ञापन


जज की बात अनसुनी कर पेनीलोप ने अदा के साथ जज को अलविदा कहा और पलट कर जाने लगी। बिना कहे जाने पर गुस्साए जज ने पेनीलोप को फिर वापस बुलाया और उस पर जुर्माने को डबल कर दिया। ये सुनते ही पेनीलोप फिर हंसकर पलटी और चली गई। जाते जाते पेनीलोप ने अपनी मिडिल फिंगर दिखाई और कहा 'r u serious? f**** u'। पेनीलोप के इशारे और व्यवहार से जज साहब गुस्सा हो गए और उन्होंने अदालत की अवमानना के आरोप में पेनीलोप को एक महीने की कैद सुना दी। इस सुनवाई को करीब तीस लाख लोग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देख रहे थे।

हालांकि अगली सुनवाई के दौरान पेनीलोप काफी शांत और समझदारी के साथ सुनवाई के दौरान उपस्थित थी। इस दौरान उसने पिछली गलती नहीं दोहराई और वायदा किया कि वो ड्रग्स ट्रीटमेंट का प्रोग्राम पूरा करेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें