फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक बनाम लव सेक्स और धोखा

Sat, 08 Dec 2012 10:47 AM IST
जयपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर जयपुर के एक लड़के से दोस्ती के बाद मेरठ की लड़की प्यार कर बैठी। प्यार गहराया तो प्रेमी मेरठ आ गया और शादी का वादा देकर जिस्मामी संबंध भी बन गए। लेकिन शादी की शहनाई सुनने की बजाय एक दिन लड़की ने लड़के की शादी की खबर सुनी। फिर क्या था लड़की जयपुर जा धमकी और शादी में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


ये कहानी फिल्मी जरूर लगे लेकिन इंटरनेट युग की हकीकत है। मेरठ की एक लड़की ने शुक्रवार को अपने फेसबुक फ्रेंड चितरांजन की शादी तुड़वाने के लिए जयपुर में जमकर हंगामा किया। मेरठ से करीब 331 किलोमीटर दूर चलकर जयपुर आई लड़की एकता नहीं चाहती कि वह किसी ओर से शादी करे। शादी के घर इस हंगामे के बाद मौके पर पहुंची करधनी थाना पुलिस ने युवती की तरफ  से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेरठ की इस युवती ने युवक के साथ कई बार जिस्माना संबंध स्वीकारने के साथ ही उस पर शादी का झांसा देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इसकी तस्दीक के लिए युवती का मेडिकल करवाया है और आगे की कार्रवाई के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जानकारी के अनुसार चितरांजन और एकता की पहचान फेसबुक पर हुई और फिर दोस्ती हो गई। इसी बीच युवक मेरठ पहुंच गया और वहां दोनों के बीच जिस्माना संबंध बन गए।
विज्ञापन


युवती के अनुसार चितरांजन ने उसे शादी करने का वादा किया और इसी शर्त पर वह उससे सेक्स को तैयार हुई। लेकिन अब वह मुकर गया और किसी ओर से शादी कैसे कर सकता है। पीड़िता ने करघनी थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती बताई।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें