फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 40 बार उल्टियां करती है ये लड़की

Thu, 26 Dec 2013 03:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो बीमारी चाहे जो भी हो बुरी ही होती है, लेकिन इस दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिन्हें इतनी अजीबोगरीब बीमारी है कि हम और आप उसका अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
विज्ञापन


सेक्स के दौरान गले में लगी चोट, हो गई मौत

डेली मेल की खबर के अनुसार,12 साल की जायदे पिट एक दिन में 40 से ज्यादा बार उल्टियां करती है। उसकी परेशानी का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि दिन के 24 घंटे में से 18 घंटे वो बाथरूम में ही बिताती है।

उसकी हालत इतनी अलग सी है कि पहले डॉक्टरों को लगा था कि वो प्रेगनेंट है। कई महीनों की कमजोरी के बाद जायदे की मां लैनी रॉड्रिग्ज को बताया गया कि उनकी बेटी को साइक्लिकल वोमेटिंग सिन्ड्रोम है। जिसकी वजह से उसकी ये हालत है।
विज्ञापन


इन औरतों ने बना डाली अपनी ही न्यूड पेंटिंग

हफ्तों के इलाज में उसे उल्टियां रोकने वाली दवा दी गई, लेकिन बावजूद इसके वो अब भी काफी कमजोर है और अब भी दिनभर में पांच से छह बार उल्टियां करती है।

जायदे की मां का कहना है कि अपनी बेटी को इस हालत में देखना उनके लिए काफी तकलीफदेह है। उन्हें काफी बुरा लगता है कि वो इतनी कमजोर है।

बच्चा पैदा करने के समय पता चला कि मियां-बीवी नहीं भाई-बहन हैं वो

वो बताती हैं कि उनकी दो और छोटी बेटियां हैं जिसकी वजह से वो जायदे के पीछे-पीछे नहीं रह सकतीं। उनका कहना है कि शुरू में तो वो और भी ज्यादा परेशान थीं क्योंकि डॉक्टर उल्टियों का कारण नहीं समझ पा रहे थे।















उनमें से कुछ का कहना था कि संभव है कि वो प्रेगनेंट हो। लेकिन जब उसकी प्रेगनेंसी के टेस्ट कराए गए तो सारी रिपोर्ट निगेटिव आई।

उसके बाद उन्होंने कुछ और डॉक्टरों से बात की। जिसके बाद जायदे की हालत में काफी सुधार हुआ है और अब वो दिन में पांच से छह बार ही उल्टियां करती है। जायदे की मां का कहना है कि अब केवल तनाव की स्थिति में ही वो उल्टियां करती है। जोकि पहले के मुकाबले काफी सामान्य है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें