फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल में कर दो शादी, खुद रुक जाएंगे बलात्कार के मामले

Mon, 08 Oct 2012 03:04 PM IST
इंटरनेट डेस्क/गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
हर चीज को लेकर लोगों के तरह तरह के नजरिए होते हैं। ऐसा ही एक अजीबोगरीब नजरिया आया है बलात्कार रोकने के विषय में। हरियाणा में बलात्कार के मामले रोकने के लिए खाप पंचायत के एक सदस्य ने राय दी है कि कम उम्र में लड़के लड़कियों की शादी कर देनी चाहिए जिससे बलात्कार के मामले रुक सकते हैं। सुनने में भले ही अजीबोगरीब लगे लेकिन इन महाशय ने अपने नजरिए को बाकायदा तर्क समेत खाप के सामने रखा है।
विज्ञापन


गुड़गांव में खाप के एक प्रतिनिधि ने कहा कि लड़के और लड़कियों की शादी 16 साल की उम्र में हो जानी चाहिए ताकि वो गलत रास्ते पर ना जाये। उनका मानना है कि ऐसा होने पर बलात्कार की घटनाएं रुक जायेंगी। वहीं एक अन्य खाप सदस्य ने कहा कि बच्चों के बड़े होते ही उनमें यौन आकांक्षाएं आने लगती हैं लेकिन जब वे पूरी नहीं होती हैं तो वे पथभ्रष्ट हो जाते हैं। इस वजह से शादी के लिए कोई न्यूनतम उम्र सीमा नहीं होनी चाहिए।


मालूम हो कि हरियाणा में महज एक माह के अदंर बलात्कार की 12 घटनाएं प्रकाश में आईं हैं। देश भर में बलात्कार के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह कहा जा रहा है कि सरकार को बलात्कार के संदर्भ में कड़ी सजा का प्रावधान देना चाहिए जिससे लोगों में ऐसा कुछ करने से पहले भय पैदा हो।
विज्ञापन



कम कपड़ों से बढ़ते हैं रेप के मामले
ऐसा नहीं कि खाप पंचायत का नजरिया की अजीब हो। इससे पहले भी आंध्र प्रदेश के डीजीपी कह चुके हैं कि कम कपड़े पहनने वाली औरतों ही रेप के मामलों में इजाफा करती हैं। कर्नाटक के एक मंत्री कह चुके हैं कि दफ्तर में काम करने वाली औरतों को ये समझना चाहिए कि वो ऐसे कपड़े पहने जो उत्तेजना न जगाते हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें