फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

की-बोर्ड पर सोया बैंक कर्मचारी, अरबों ट्रांसफर

Tue, 11 Jun 2013 05:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने वो वाली कहावत तो जरूर सुनी होगी कि जो सोवत है सो खोवत है, जो जागत है सो पावत है। और जर्मनी के इस बैंक की ये घ्ाटना पूरी तरह इस कहावत को सच साबित करती है।
विज्ञापन

 
दरअसल जर्मनी के एक बैंक में एक कर्मचारी काम करते-करते ही सो गया। उसने सोचा तो यही होगा कि एक झपकी मारकर उठ जाएगा लेकिन जब तक आंख खुली अरबों का काम हो चुका था।

दरअसल वो काम करते-करते की-बोर्ड पर ही सो गया था जिसकी वजह से खाते में 222 मिलीयन यूरो ट्रांसफर हो गए।

हालांकि उसे उस खाते में केवल 62.40 यूरो ही ट्रांसफर करने थे लेकिन पैसे ट्रांसफर करने समय ही वो सो गया। और उसकी उंगली 2 नंबर पर ही रह गई। जिसके बाद 222,222,222.22 यूरो ट्रांसफर हो गए।
विज्ञापन


वैसे बैंक ने तुरंत ही ये गलती पकड़ ली और तुरंत ही इसे सुधार भी लिया। लेकिन मजेदार बात ये है कि इस कर्मचारी को सजा देने के बजाय उसके दोस्त को नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि उसने गलती तुरंत नहीं पकड़ी।
विज्ञापन


इस व्यक्ति ने लेबर कोर्ट में याचिका डाली जिसके बाद बैंक को उसे दोबारा काम पर बुलाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें