फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा के बहाने गंगा पर बुलाया और...

Wed, 24 Apr 2013 01:57 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शादीशुदा युवक से विवाह कर चुकी युवती ने उसके चंगुल से निकलने के लिए गंगा पूजा को हथियार बनाया। पूजा के बहाने युवक को हरिद्वार लाई युवती ने मायके वालों को बुलवा लिया।
विज्ञापन


परिजनों का साथ पाकर युवती ने युवक के साथ जाने से इनकार कर दिया। बौखलाए युवक ने युवती और परिजनों से मारपीट शुरू कर दी। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान कर दिया।

कोतवाली प्रभारी महेश चंद्र जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी युवती की ग्राम मलिकपुर, जफरपुर, नजफगढ़ (दिल्ली) निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र भगवान सिंह से छह माह पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि चंद्रप्रकाश के परिवार ने पहली शादी की बात उससे छुपाई थी। जब वह विवाह करके ससुराल पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। उसे मायके भी नहीं जाने दिया गया।

एक-दो बार मायके वाले उससे मिलने आए लेकिन उन्हें भी उससे बगैर मिले चलता कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि युवती ने आरोपी से पीछा छुड़ाने के लिए योजना बनाई।
विज्ञापन


युवती ने युवक को हरिद्वार गंगा पूजन के लिए किसी तरह मनाया। मंगलवार को युवक संग हरिद्वार पहुंची युवती ने किसी तरह मायके वालों को भी इत्तला कर दी।

मायके वालों को पास पाकर युवती ने युवक के साथ जाने से इनकार कर दिया। इस पर गुस्साए युवक ने युवती और उसके परिजनों से मारपीट शुरू कर दी।

हरकी पैड़ी पर हंगामा काट रहे आरोपी चंद्रप्रकाश का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें