फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्दों की छाती के बालों से बना अजीब कोट

Tue, 25 Jun 2013 04:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमने आपको बालों वाले मोजे की खबर दी थी और इस बार हम आपके लिए बालों वाला कोट लेकर आए हैं।
विज्ञापन


आप सोच रहे होंगे कि इसमें खास क्या है। लेकिन यकीन मानिए आपने ऐसे कोट के बारे में न तो पहले कभी सुना होगा और देखना तो दूर की बात है।

हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, 'चॉकलेट मिल्क ड्रिंक विंग को' कंपनी ने बालों से बने कोट लॉन्च किए हैं। खास बात ये है कि ये कोट पूरी तरह से मर्दों की छाती के बाल से बने हैं। हालांकि ये ऑफर सीमित है लेकिन ये अपने तरह का बिल्कुल अनोखा प्रयोग है।
विज्ञापन


इस कोट की कीमत दो लाख 30 हजार रुपये है। अरला नाम की कंपनी ने ये कोट पुरुषों के लिए बनाई गई चॉकलेट ड्रिंक को प्रमोट करने के लिए बनाया है।

विंग को के प्रवक्ता ने बताया कि ये कोट पुरुषों को इस ड्रिंक के प्रति जागरुक करने के लिए बनाया गया है। हालांकि ये प्रचार का बिल्कुल अनोखा तरीका है लेकिन इसे पुरुषों को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें