अब तक हवाई यात्रा के दौरान सुंदर एयर होस्टेज ने ही आपकी मेहमान नवाजी की होगी लेकिन सोचिए अगर कोई चुड़ैल या भूतनी आकर आपको पानी दे, खाना सर्व करे तो?
ई चाइना सिटीज डॉट कॉम के अनुसार, आप सोच रहे होंगे कि ये क्या बिना सिर-पैर की बात है लेकिन यकीन मानिए ये सच्चाई है। चीन की शेनजान एयरलाइंस ने एक जुलाई से कुछ ऐसी ही सेवा शुरू की है।
जिसमें एयरहोस्टेज को बिल्कुल नए तरह का मेक-अप करने के लिए कहा गया है। कंपनी ने इस विचित्र मेक-अप को एयरलाइन के 20 साल के इतिहास का सबसे खूबसूरत और प्रभावी मेक-अप बताया है।
विमान में चाहिए फूलकुमारी
हालांकि इस नए लुक की आलोचना भी हो रही है। लोगों का कहना है कि ये किसी हॉरर मूवी को देखने जैसा है। तस्वीर में आप इन एयर होस्टेज के मेक-अप को देख सकते हैं। जिन्होंने चेहरे पर भरपूर पाउडर लगा रखा है और उनकी लिपिस्टिक का रंग भी खूनी लाल है। जो अमूमन भूतहा फिल्मों में चुडैलों का होता है।
एक शख्स के मुताबिक, इस एयरलाइन में रात का सफर करना काफी डरावना हो सकता है। ये मुफ्त में भूतहा फिलम देखने जैसा है।