प्रकृति ने वाकई एक से एक हैरान कर देने वाले जीवों को बनाया है। ये जीव अपनी खासियत से आपको हैरान कर देते हैं।
मजाक नहीं हकीकत! कुत्तों ने करवाई इस जोड़े की शादी
जानिए एक ऐसी ही मछली के बारे में जिसकी एक या दो नहीं बल्कि चार आंखें हैं और वो किसी शीशे सी पारदर्शी है।
मरे हुए लोगों के साथ कभी खाना खाया है आपने?
हम बात कर रहें हैं ग्लासहेड बारर्ले फिश के बारे में जो समुद्र में 800 से 1000 मीटर के अंदर रहती है। आमतौर पर किसी भी मछली के दोनों तरफ एक आंख होती है। लेकिन ग्लासहेड मछली के दोनों तरफ दो बड़ी और चमकीली आंखें होती हैं।
ताकि देख सके अपना शिकार
यह मछली साउथ अफ्रीका के केपटाउन के नजदीक स्थित पूर्वी अटलांटिक महासागर में पाई गई हैं। ये मछलियां ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सागर में भी मिलती हैं।
वैज्ञानिकों का कहना है कि गहरे पानी में रहने वाली ये चार आंखों वाली मछलियां अपनी आंखों से एक ही बार में चार जगह देख सकती हैं।
हे भगवान! शर्त जीतने के लिए निगल गया लाइटर
सामने की दो आंखों से ये मछलियां अपने आगे के शिकार का पीछा करती हैं। जबकि पीछे की दो आंखों से वो अपने बगल में चल रही गतिविधियों और पानी में और नीचे चल रहे चीजों को एक साथ देख सकती हैं।
हैरतंगेज! कहीं भी छोड़ दो, ये अजगर आ जाते हैं अपने घर
दो बड़ी और दो छोटी आंखें
चार आंखों वाली इस मछली की सामने की आंखें छोटी होती हैं और पीछे की आंखें इतनी बड़ी कि उनको देखने पर पहले उसी पर नजर जाती है।
एक और खासियत है कि इसका आधा शरीर पारदर्शी है। इस मछली के अंदर की नसें कोई अपनी आंखों से आसानी से देख सकता है।
आपका चहेता और 'चमत्कारी लफ्ज' हो गया 175 साल का