फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल गया पारस पत्थर, अब थोक के भाव बनेगा 24 कैरेट सोना

Thu, 04 Oct 2012 01:21 PM IST
लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना सबकी चाहत है लेकिन सोने के भाव देखकर सोना लेने की हिम्म्त नहीं होती। काश हमारे हाथ पारस पत्थर लग जाए तो सोना ही सोना बना लेंगे। अब ये सपना सच होने जा रहा है। वैज्ञानिकों को पारस पत्थर तो नहीं लेकिन ठीक वैसा ही एक बैक्टीरिया मिल गया है जो 24 कैरेट सोना बना सकता है। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने ऐसे बैक्टीरिया (जीवाणु) की खोज की है जो गोल्ड क्लोराइड यानी विषैले रासायनिक तत्वों वाले तरल स्वर्ण को ठोस सोने में बदल देता है।
विज्ञापन


वैज्ञानिकों के अनुसार यह माइक्रोबीयल एल्केमी (रसायन विद्या) है, जिसमें किसी ऐसे रसायन से जिसका विशेष मूल्य नहीं है, स्वर्ण पैदा किया जाता है। वैज्ञानिकों को ‘क्यूप्रिएविदस मैटालीडुरेंस’ नाम का यह बैक्टीरिया कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया में मिला था, जिस पर शोध के बाद उन्होंने इससे 24-कैरेट सोने के उत्पादन का दावा किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें