फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में दिया क्लू और खुल गया मंगेतर की क्लिपिंग का राज

Tue, 16 Oct 2012 01:15 PM IST
इंटरनेट डेस्क/गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद ही सोचिए कोई शादी के सपने संजो रहा है और दूसरा उन सपनों पर पानी फेर दे। ऐसा ही कुछ फिल्मी स्टाइल में गाजियाबाद में हुआ। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती की अश्लील क्लिप बनाने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की हाल ही में हापुड़ निवासी एक युवक से शादी तय हुई है। दिसंबर माह में शादी होनी है। इससे पूर्व ही किसी ने उसके मंगेतर को फोन पर क्लिप की न केवल जानकारी दी, बल्कि फिल्मी स्टाइल में उसे क्लिप भी उपलब्ध करा दी।
विज्ञापन


सोमवार को युवती का मंगेतर अपने परिजनों के साथ विजयनगर थाने पहुंचा। युवक का कहना था कि दो माह पूर्व उसकी शादी विजयनगर में रहने वाली एक युवती से तय हुई है। तभी से उसके पास अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आते थे। फोन करने वाला पहले धमकी देता था। यहां तक कह दिया था कि अगर बारात लेकर आया तो जान से हाथ धो बैठेगा। धमकी का असर न होता देख अब आरोपी उसे विगत एक सप्ताह से यह कहकर परेशान कर रहा था कि उसकी होने वाली पत्नी की अश्लील क्लिप उसके पास है। साथ ही उसे यह कहकर समझाया कि वहां रिश्ता तोड़ दो, वो लड़की तुम्हारे लायक नहीं है।

युवक ने बताया कि उसने फोन करने वाले से अश्लील क्लिप का सबूत मांगा तो उसने सोमवार सुबह साढे़ आठ बजे उसे फोन करके लाल कुआं बुलवा लिया। करीब साढे़ तीन घंटे तक वह फोन पर ही उसे कभी यहां और कभी वहां बुलाता रहा। इसके बाद उसने लाल कुआं के पास एक पीपल के पेड़ के पास पत्थर के नीचे मोबाइल चिप दबे होने की जानकारी दी। युवक ने फोन करने वाले की आवाज भी रिकार्ड कर रखी है।
विज्ञापन


युवक ने बताया कि पीपल के पास वास्तव में एक चिप मिली। जब उसने चिप अपने मोबाइल में डाली तो हैरान रह गया। उसकी मंगेतर का वास्तव में किसी ने अश्लील क्लिप तैयार की थी। युवक का कहना है कि उसकी पत्नी की फोटो के साथ छेड़छाड़ करके कंप्यूटर से यह क्लिप तैयार की गई है। एसएचओ राजेश द्विवेदी का कहना है कि युवती के परिजनों ने अपने ही एक पड़ोसी युवक पर संदेह जताया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से केस की गुत्थी को सुलझाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें