छह हफ्ते की बच्ची और ऐसी शर्मनाक हरकत कि रूह कांप जाए। वॉशिंगटन में एक बाप ने अपनी बच्ची को चुप कराने के लिए उसे फ्रीजर में बंद कर दिया।
क्रेजी न्यूज 24 की खबर के अनुसार, 25 साल के टेलर जेम्स पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया है। सुनवाई के दौरान वकील ने बताया कि जेम्स बच्चे को फ्रीजर में रखने के बाद सो गया था।
उसे इस बात का होश तक नहीं था कि उसने बच्चे को फ्रीजर में रखा है। उसकी नींद तो उस समय खुली जब बच्चे की मां घर आई।
जब मां घर पहुंची तो उसने फ्रीजर खोला। फ्रीजर खोलते ही उसके होश उड़ गए उसने बच्चे को फ्रीजर से बाहर निकाला। वो पुलिस को फोन करके बुलाना चाहती थी लेकिन टेलर ने उसे फोन नहीं दिया। किसी तरह उसने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को फोन किया।
इधर बच्ची की हालत काफी खराब हो चुकी थी और उसके हाथ-पैर भी टूट गए थे। हालांकि उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती तो करा दिया गया और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वो जल्दी ही ठीक हो जाएगी।
आशंका इस बात की भी है कि इस मामले के तहत टेलर को अपनी बाकी बची जिंदगी जेल में बितानी पड़े।