फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या ! असली बेटी को दिया नकली दहेज

Tue, 11 Dec 2012 12:21 PM IST
कोच्चि।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने चांदी की आस में लोग एक दूसरे को धोखा देते हैं लेकिन कोई बाप इस धातु के चक्कर में अपनी ही सगी बेटी को ठग ले तो क्या कहेंगे। ऐसा ही कुछ कोच्चि में हुआ जहां एक रईस बाप ने अपनी बेटी की शादी में नकली सोने के सिक्के देकर बेटी को विदा कर दिया। जब बेटी को सच्चाई का पता चला तो वह अपने ही बाप के खिलाफ मामला दर्ज कराने थाने पहुंच गई। कहा जा रहा है कि रईस बाप ने असली सोने की बजाय रोल्ड गोल्ड के सिक्के बेटी के दहेज में दिए जिसके चलते बेटी को गुस्सा आ गया।
विज्ञापन


वाकया केरल के मलप्पुरम जिले में पेरिनथलमन्ना थाना क्षेत्र की एक मलयाली नवविवाहिता फातिमा हुसैन हाजी (19) का है। फातिमा जब ढेर सारे सोने के सिक्के लेकर ससुराल पहुंची तो आसपास की महिलाओं की आंखें सिक्कों की चमक से चौंधिया गईं। लेकिन बमुश्किल 10 महीने बाद फातिमा ने सिक्कों को ध्यान से परखा तो पाया कि 30 में से 22 सिक्के सोने के न होकर रोल्ड गोल्ड के हैं। उसके क्रोध की सीमा नहीं रही। वह गल्फ देश में कारोबार करने वाले अपने रईस पिता ईपी हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने पेरिनथलमन्ना थाने पहुंच गई।


फातिमा का विवाह 26 जनवरी 2012 में हुआ था। हालांकि पति ने मामले को नजरअंदाज करने की सलाह दी। लेकिन खुद को ठगा महसूस कर रही फातिमा ने पति की एक न सुनी और बाप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उसने कहा कि उसे सोने की लालच नहीं है लेकिन वह अपने बाप के मुंह से यह सुनना चाहती है कि उन्होंने नकली सोने के सिक्के दिए या नहीं, और दिए तो क्यों।
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर जलील थोट्टाथिल के मुताबिक फातिमा के शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उसके पिता को थाने में बुलाया गया है। पुलिस इसे विवाह से जुड़ा एक दीवानी मामला मानकर चल रही है इसलिए अभी एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि बेटी को उम्मीद है कि उसके पिता उसे नकली सोने की जगह असली सोने के सिक्के जरूर दे देंगे। स्थानीय जमात के सदस्य भी मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें