फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दिमाग में उग आया दांत, डॉक्टर हो गए हैरान

Sat, 01 Mar 2014 01:54 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
जब डॉक्टरों ने उसके दिमाग का ऑपरेशन किया तो उनके भी होश उड़ गए। मैरीलैंड क इस 4 साल के बच्चे को एक ऐसी बीमारी है, जिसके बारे में सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।


3 महीने की गर्भवती थी तो हुआ गैंगरेप, 9 महीने पर मौत की सजा

हफपोस्ट की खबर के अनुसार, एक बेहद दुर्लभ किस्म के ब्रेन ट्यूमर के चलते इस बच्चे के दिमाग में दांत उग आया था। हालांकि अब बच्चे की हालत पहले से कहीं बेहतर है और उसके ट्यूमर को निकाल दिया गया है।

हथिनी की ऐसी दर्दनाक मौत, पहले न तो देखी होगी और न सुनी होगी

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें इस ट्यूमर की वजह से इसके विकसित होने का कारण पता चल सकेगा। जब इलाज कराने के लिए ये बच्चा अस्पताल पहुंचा, तभी डॉक्टरों को शक हो गया था कि उसके दिमाग में कुछ न कुछ समस्या जरूर है।


दरअसल, इस बच्चे का सिर सामान्य बच्चे के दिमाग की तुलना में कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रहा था। उसके बाद डॉक्टरों ने बच्चे के सिर की स्कैनिंग की।

ऐसे आविष्कार, जिन्होंने ले ली अपने आविष्कारकों की ही जान

स्कैनिंग में पता चला कि बच्चे के दिमाग में एक ट्यूमर है, जो देखने में निचले जबड़े के अंतिम दांत जैसा ही है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये ट्यूमर हू-ब-हू दांत जैसा था।















डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे के दिमाग में ये ट्यूमर क्रेनियोफेरिंगिओमा की वजह से था। उनका कहना है कि ये ट्यूमर और भी बड़ा रूप ले सकता था लेकिन अच्छा हुआ जो इस समय रहते हटा दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें