फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर होना बना गुनाह, सिर मुंडाकर गांव में घुमाया

Wed, 03 Apr 2013 01:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका गुनाह केवल इतना था कि वो 'सुंदर थी। यही सुंदरता उसके लिए अभिशाप बन गई। पहले तो चाचा ने अपहरण करके उससे ब्याह रचाया और आबरू लूट ली। बाद में गांव वालों ने उसका सिर मुंडाकर उसे गांव भर में घुमाया।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार शर्मनाक वाकया मध्य प्रदेश के चिखला का है जहां 18 साल की एक लड़की पर सुंदर और आकर्षक होने के चलते गांव वालों का कहर टूट पड़ा। बाजार गई इस लड़की को उससे 53 साल के चाचा ने अगवा कर लिया। शादीशुदा चाचा के दो बच्चे भी हैं। चाचा ने जबरन लड़की से शादी की और उसकी आबरू लूट ली।

हद तो तब हो गई जब चाचा के चंगुल से छूटी लड़की ने गांव वालों को आपबीती बताई। गांव वालों ने अपहरणकर्ता चाचा के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय लड़की पर ही कहर बरपा दिया।
विज्ञापन


गांव के 16 रसूखदार लोगों ने अपहरणकर्ता का पक्ष लेते हुए कहा कि लड़की का कसूर ये है कि वो इतनी सुंदर और आकर्षक है कि किसी का भी ईमान डोल जाएगा। तब इन लोगों ने ऐलान किया कि लड़की को बदसूरत और अनाकर्षक बनाया जाए ताकि लोगों का ईमान खराब न हो।

सूत्रों के अनुसार रसूखदार लोगों ने सरेआम लड़की का सिर मुंडा दिया और उसे गांव भर में घुमाया। लड़की ने इसका पुरजोर विरोध किया तो भीड़ में शामिल लोग उसे गालियां देने लगे। इसी बीच अपहरणकर्ता चाचा ने लड़की के गले में जूतों की माला डाल दी।

इसी दौरान लड़की के परिजनों ने पुलिस को खबर कर दी। पुलिस टीम गांव वालों से पूछताछ कर रही है लेकिन गांव के लोग मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं हैं।

क्षेत्र के पुलिस सुपरिटेंडेंट ने कहा कि घटना उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के कई आदिवासी इलाकों में अभी भी पंचायती राज को लॉ एंड आर्डर से ज्यादा तजरीह दी जा रही है। गांव के लोग इन पंचों को कानून मानते हुए इनका कहा मानते हैं।

लड़की की शिकायत पर अपहरणकर्ता के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला जबकि 16 लोगों के खिलाफ अमानवीय व्यवहार का मामला दर्ज किया गया है। तेरह लोग हिरासत में लिए जा चुके हैं और चार लोग फरार हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें