एक चील घड़ियालों की गतिविधियों की रिकार्डिंग के लिए नदी किनारे लगाया गया एक कैमरा लेकर फुर्र हो गई। कैमरा 110 किलोमीटर दूर मिला और इस दौरान पूरे रास्ते का वीडियो उसमें रिकॉर्ड होता गया।
उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में किम्बर्ली इलाके के वन्यजीव कर्मचारियों ने सोमवार को चील द्वारा बनाया गया विडियो जारी किया। इसमें कैमरा लेकर उड़ने से पहले समुद्री चील को पंख फड़फड़ाते देखा जा सकता है।
लड़की वर्जिन हो, तभी करता था रेप
इसके बाद वह कैमरा लेकर उड़ गई। बाद में चील ने कैमरे के लेंस को अपनी चोंच से चूमा भी है।
हैंडसम बनने चला, गुप्तांग में घुस गई आफत
वन्यजीव विभाग ने इस साल मई में मार्गेट नदी के तट पर घड़ियालों की गतिविधियों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरा लगाया था। जब 10-15 सेंटीमीटर की लंबाई और पांच सेंटीमीटर की चौड़ाई वाला यह कैमरा गायब हो गया तो उन्होंने सोचा कि कैमरा नदी में गिर गया होगा।
दो बाघों की इस जंग का विजेता कौन?
लेकिन हाल ही में वहां से 110 किलोमीटर दूर मेरी नदी के तट पर कैमरा मिला तो पूरे सच का खुलासा हुआ।
देखें वीडियो: