फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 करोड़ रुपए में बिके बाल

Sat, 25 May 2013 01:31 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरुमाला के तिरुपति बालाजी की कमाई में पिछले साल की तुलना में कमी आई है। मंदिर में चढ़ावे के बाल की नीलामी की परंपरा है और इससे प्राप्त राशि को मंदिर के काम-काज में खर्च किया जाता है।
विज्ञापन


इस वर्ष मंदिर में चढ़ाए गए 64,760 किग्रा बाल को 107 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया है। हालांकि ये राशि पिछले साल की तुलना में काफी कम है।

मंदिर से जुड़े एक ट्रस्टी ने बताया कि, तिरुपति के इतिहास में हुई ये अब तक की दूसरी सबसे बड़ी नीलामी है। इससे पहले पिछले साल जून में 130 करोड़ रुपये की नीलामी हुई थी।

दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों में से है एक

भारत के सबसे धनी और दुनिया के सबसे धनी मंदिरों में से एक तिरुपति, भगवान विष्णु का मंदिर है। तमिल में तिरु का अभिप्राय श्री से है। श्री लक्ष्मी का दूसरा नाम है और विष्णु, ल्क्ष्मी के पति हैं।
विज्ञापन


मंदिर के बारे में प्रचलित है कि जो भी भक्त सच्चे दिल से भगवान तिरुपति के दर्शन करता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। मन्नत पूरी होने पर भक्त दान स्वरूप अपने बाल चढ़ाते हैं।

भारत के इस सबसे समृद्घ मंदिर के कोश में लगभग आठ टन गहने हैं। 650 करोड़ रुपए की वार्षिक आय के साथ ही तिरुपति बालाजी भारत के सबसे अमीर भगवान हैं।

मंदिर के राजस्व का दसवां हिस्सा दान के बालों की नीलामी से आता है।

क्या होता है इन बालों का

दुनियाभर में बालों के निर्यात का व्यापार काफी फल-फूल रहा है। इन बालों का प्रयोग विग इत्यादि बनाने में किया जाता है। बालों की नीलामी के लिए सबसे पहले बालों को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जाता है। लंबे, मझले और छोटे। इसके बाद इसकी ई-लीनामी की जाती है।

इस दौरान बालों की गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा जाता है। दान करने वालों में कुछ वृद्घ भी होते हैं लेकिन ग्रे बालों की नीलामी न के बराबर ही होती है।

यूरोप और अमेरिका में स्वस्थ और सीधे बालों की मांग है। वहीं चीन में छोटे बालों का व्यापार ज्यादा समृद्घ है। अपना बॉलीवुड भी इन बालों का अच्छा ग्राहक है। जहां अभिनेता-अभिनेतियों के विग के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें