फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी देखा है 'इंसानी शक्ल' वाला कुत्ता

Fri, 08 Feb 2013 09:22 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि दुनिया में एक ही शक्ल के दो इंसान होते हैं। लेकिन क्या आपने इंसानी शक्ल वाली वाला कुत्ता देखा है। नहीं देखा तो अब देख लीजिए। अमेरिकी प्रांत केंटुकी में इंसान से मिलती जुलती शक्ल वाला ये कुत्ता काफी लोकप्रिय हो गया है।
विज्ञापन


केटुकी में किलिंग शैल्टर से बचाए गए इस कुत्ते के लिए नया घर और मालिक खोजे जा रहे हैं। दो साल के पूडल प्रजाति के इस प्यारे से कुत्ते का नाम टोनिक है। टोनिक को बचाने वाले एनिमल वेलफेयर ग्रुप के सदस्य ने बताया कि एकबागरी टोनिक को देखने पर लगता है मानों प्यारा से लड़का आपकी आंखों में झांक रहा है। टोनिक की प्यारी सी मुस्कान अहसास दिलाती है कि वो एक इंसान है।

डेलीमेल के अनुसार ग्रुप के एक सदस्य ने  बताया कि टोनिक को अन्य कुत्तों के साथ रखा जा रहा है और वो काफी शांत और समझदार है और अन्य साथियों से काफी घुल मिल गया है। ग्रुप के सदस्य भी समय मिलने पर टोनिक के साथ खेलते हैं। टोनिक को देखने के लिए लोग एनिमल केयर आते रहते हैं और वो जल्द ही काफी लोकप्रिय हो गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि टोनिक के शरीर में उसकी मेडिकल गतिविधियों की जानकारी लेने के लिए एक माइक्रो चिप डाल दी गई है। यही नहीं उसकी कमजोर हालत को देखते हुए उसे स्वास्थ्यवर्धक फूड दिया जा रहा है। ग्रुप की तरफ से घोषणा की गई है कि टोनिक को गोद लेने की फीस 250 डॉलर है और मालिक को खुद ही कुत्ते को घर ले जाना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें