फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरो ने काटे बच्चे के पैर, मां हो गई खुश

Fri, 21 Jun 2013 05:44 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पना कीजिए कि डॉक्टर किसी मां से कहें कि आपके बच्चे के दो पैर काट दिए गए हैं और मां खुशी से नाचने लगे। जी हां, ऐसा ही कुछ केप टाउन के अस्पताल में हुआ जहां चार पैरों के साथ पैदा हुए दो माह के बच्चे के दो अतिरिक्त पैर डॉक्टरों ने हटा दिए।
विज्ञापन


चार पैरों के साथ जन्मा एंड्रयू आखिरकार सामान्य जिंदगी जीने का मौका पाएगा। दो माह पहले चार पैरों के साथ पैदा हुआ ये बच्चा पूरी दुनिया में कौतुहल का विषय बन गया था।

केप टाउन में इस दुधमुंहे बच्चे का नौ घंटे तक ऑपरेशन चला और इस ऑपरेशन में बच्चे के दो पैर हटा दिए गए। डॉक्टरों के अनुसार आमतौर पर दो माह के बच्चे इस तरह के ऑपरेशन में बच नहीं पाते लेकिन ये मिरेकल बेबी जीने के लिए बेहद प्रतिबद्ध दिखता है।
विज्ञापन


केप टाउन के अस्पताल में भरती दो माह के एंड्रयू पेलिसम का जन्म छह अप्रैल को हुआ था। जन्म के समय एंड्रयू के पेट के नीचे दो नहीं चार पैर थे। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भाशय में आपस में जुड़े जुड़वा बच्चों के भ्रूण तो बने लेकिन दूसरा बच्चा विकसित नहीं हो पाया और उसके केवल पैर ही बन पाए। इसी वजह से एंड्रयू के शरीर में दो पैर ज्यादा हैं।

डॉक्टरों की नजर में अतिरिक्त हाथ और पैरों वाले बच्चे ज्यादा समय तक जिंदा नहीं रह पाते और ऑपरेशन के दौरान ही उनकी मौत की ज्यादा संभावना रहती है। लेकिन एंड्रयू इस मामले में भाग्यशाली रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें