आपको ये सुनकर आश्चर्य तो जरूर हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। इस रेस्त्रां में लिंग यानी पेनिस के व्यंजन मिलते हैं। इस रेस्त्रां की पंच लाइन है "दि स्ट्रेन्थ इनसाइड द पॉट" यानी बर्तन के अंदर ताकत। इस रेस्त्रां को चलाने वालों का मानना है कि प्रत्येक नर जानवर के लिंग में काफी ताकत होती है और उसे खाने से यौन शक्ति बढ़ती है।
यह रेस्त्रां सबसे पहले अटलांटा, जॉर्जिया के चाइनाटाउन में पहली बार 1956 में खुला। रेस्त्रा की स्थापना गुओ परिवार ने की वो भी अपनी सातवी पीढ़ी के सबसे बड़े बेटे के पैदा होने के उपलक्ष्य में। चीन के बीजिंग में इसकी स्थापना 2006 में हुई। इसका नाम गुओ ली जुआंग इसलिये पड़ा क्योंकि संस्थापक का नाम गुओ था, उनकी पत्नी का नाम ली और बेटे का नाम जुआंग। और जुआंग का मतलब होता है बर्तन के अंदर ताकत।
इस रेस्त्रां में सिर्फ जानवरों के लिंग से बने व्यंजन मिलते हैं। यहां आपको घोड़े, गधे, बैल, कुत्ते, हिरण, बकरे, भेड़, बिल्ले और सुअर से लेकर सांप तक के लिंग के व्यंजन मिलेंगे। इस रेस्त्रां में आने वाले और अलग-अलग व्यंजनों का लुत्फ उठाने वाले लोगों का मानना है कि इसे खाने से उनकी यौन शक्ति बढ़ती है साथ ही ताकत मिलती है। वहीं, महिलाएं भी इन व्यंजनों को बड़े चाव से खाती हैं। इस रेस्त्रां की चेन के अलावा चीन के कई अन्य शहरों में भी है।