कभी न कभी सांप के साथ आपका पाला तो जरूर पड़ा होगा। लेकिन मुसीबत उस वक्त ज्यादा हो जाती है जब सांप घर में घुस जाए।
ऐसी स्थिति में चौकन्ना चौकीदार बनकर बैठने के अलावा दूसरा कोई उपाय नहीं रह जाता है। न जाने सांप कब बाहर निकले और कहीं औ दुबक जाए। ये स्थिति और भी अधिक खतरनाक साबित हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर सांप किसी कोने में छिप जाए तो उसे बाहर कैसे निकाला जा सकता है?
इस तस्वीर की सच्चाई जानकर रो पड़ेंगे आप
कैसे निकाले बाहर?
अगर नहीं जानते हैं तो यहां पढ़िए और देखिए। मेट्रो की खबर के अनुसार, ये मामला स्वीडन का है। जहां एक सांप स्पीकर के होल में घुसकर बैठ गया। अब ऐसे में उसे निकाल पाना लगभग असंभव था। महिला ने फोन करके मदद मांगी और स्कैनसेन एक्वेरियम के कर्मचारियों ने सांप को पकड़ने का एक बड़ा ही रोचक तरीका खोज निकाला।
क्या थी वो तरकीब?
कर्मचारियों ने होल के पास ही एक ताजा मरा चूहा रख दिया। एक्वेरियम के मैनेजिंग डायरेक्टर का कहना है कि उन्होंने फैसला किया कि सांप को लालच देकर ही बाहर निकाला जाए।
ख्वाबों की मल्लिका नहीं, जीती-जागती एलियन है ये लड़की
चूहा रखने के कुछ देर बाद ही सांप ने अपना सिर बाहर निकाला और कर्मचारियों ने उसे उसी वक्त दबोच लिया। दरअसल ये सांप एक डायमंड पायथन था। कर्मचारियों को फोन करने से पहले इस महिला ने पुलिस से भी मदद लेने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस भी असफल रही थी।
एक मुल्क ऐसा, जहां हर औरत के पास है एक पुरुष गुलाम
जिसके बाद उसने पूरा स्पीकर ही उठाकर कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों का सोचना है कि ये डायमंड पायथन किसी का पालतू है।
देखें वीडियो: