फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा रिजार्ट, यहां खाने के साथ मिलती हैं गालियां

Fri, 03 May 2013 04:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसी रेस्टोरेंट में आपके साथ बदसलूकी हो और आप वहां दोबारा जाएं, ऐसा हो ही नहीं सकता। लेकिन अमेरिका के डिक्सलास्ट रिजार्ट में ग्राहक गाली खाने और बदसलूकी सहने के लिए ही आते हैं।
विज्ञापन


डिक्सलास्ट रेस्टोरेंट में कस्टमर के साथ बदसलूकी भरा मनोरंजन करने के लिए बाकायदा सर्वर नियुक्त किए जाते हैं। ये कस्टमर के साथ ऊल जलूल हरकतें और बदतमीजी करते हैं। खास बात ये है कि गरियाने और बदसलूकी के बावजूद कस्टमर बुरा नहीं मानते और बार बार यहां आते हैं।

डिक्सलास्ट ग्राहकों से गाली गलौच और बदसलूकी करने की इस कला में अमेरिका में नंबर वन है। कई लोग तो केवल गाली खाने और सर्वरों की हरकतों को देखने के लिए यहां आते हैं। होटल के मालिक का कहना है कि लोगों का मिजाज देखने के बाद ही उन्होंने ये रास्ता चुना।
विज्ञापन


यहां कस्मटर के साथ ऐसे मजाक होते हैं, जो सभ्य कस्टमर शायद किसी और रेस्टोरेंट में सहन न कर पाए। यहां कस्टमर बुरा मान जाएगा, अगर सर्वर उसके साथ कुछ ओछी हरकतें न करे।

सर्वर को यहां बदसलूकी की बाकायदा ट्रेनिंग मिलती है।

खाना खाते कस्टमर के बाल नोंचने, बाल काटने, चुपके से पीठ पर टैटू (टेंपरेरी) बना देने पेरों के फीते बांधने, टोपी चुरा लेने जैसी हरकतें यहां दिन में कई बार होती हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, अगर आपके खाने में टिश्यू पेपर फैंक दिया जाए या आपकी पीठ पर धौल जमा दी जाए तो बुरा मानने की जरूरत नहीं।

साप्ताहंत पर यहां ज्यादा भीड़ होती है और बच्चों समेत पूरे के पूरे परिवार आते हैं।

डिक्सलास्ट रेस्टोरेंट में एक नोटिस लगा है जिसमें साफ कहा गया है कि इस जगह पर हल्की फुलकी बदतमीजी तो होगी लेकिन शारीरिक हिंसा नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें