आप आमलेट बनाते हैं तो अंडा किस तरह तोड़ते हैं, हाथ से या सिर से? चौंकिए मत,टेक्सास में एक युवक ने सिर से अंडे तोड़ने का रिकार्ड बनाया है।
हफपोस्ट के अनुसार जार्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालजी के छात्र स्कॉट डीमेरो ने अपने सिर ने एक मिनट में 142 अंडे फोड़ कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराया है। इससे पहले एक मिनट में सिर से 130 अंडे फोड़ने का रिकार्ड दर्ज था।
कहा जाता है कि सिर से अंडे फोड़ना मुलायम खोपड़ी वालों के लिए आसान काम नहीं है। इसके लिए जरूरी है कि आपका सिर काफी मजबूत हो।
डीमेरो का कहना है वो हाई स्कूल में फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी रह चुका है। मैदान में डीमेरो फुटबाल को आमतौर सिर से ही हिट किया करता था। शायद यही कारण है कि डीमेरो की खोपड़ी काफी मजबूत है।
बकौल डिमेरो "टास्क खत्म होने के काफी देर बाद तक मेरा सिर झनझना रहा था, अंडे फोड़ने के दौरान मेरे सिर में एक कट भी लगा लेकिन अंडे का इतना पदार्थ मेरे सिर पर था कि पता ही नहीं लगा"।
डीमेरो ने कहा कि रिकार्ड बनाने के बाद उसके पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे।