भुतहा मानी जा रही ये तस्वीरें ब्रिट्रेन के लीड्स अस्पताल के बच्चा वार्ड में खींची गईं है।
यहां एक कर्मचारी ने दावा किया है कि वो स्नैपचेट के जरिए अपनी प्रेमिका से बात कर रहा था और उसी वक्त उसके कैमरे से ये तस्वीरें खींची गई।
कर्मचारी ने जब तस्वीरें देखी तो उसके होश उड़ गए क्योंकि तस्वीरों में वार्ड में एक साया घुसता दिख रहा है। कहा गया है कि हर रात लीड्स जनर्ल इन्फरमरी अस्पताल के वार्ड में एक बच्ची की आत्मा आती है।
ये वार्ड बच्चों का वार्ड है इसलिए लोगों का शक दो गुना हो जाता है। हालांकि ऐसी अफवाहें पहले ही थी कि यहां रात के समय एक लड़की की आत्मा भटकती रहती है।