फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को पेशाब कराने का ऐसा अनोखा तरीका, देखा है पहले?

Thu, 19 Dec 2013 11:57 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने लोगों को अक्सर सुबह-सुबह कुत्ते के साथ टहलते देखा होगा। जिनमें से कुछ तो वाकई खुद टहलने निकलते हैं लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो कुत्ते को टॉयलेट कराने के लिए सुबह-सुबह पार्क के चक्कर लगाते हैं। लेकिन इन जनाब की करतूत सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन


...और भैंसे ने शेर को कुछ यूं हवा में उछाल दिया

डेली मेल की खबर के अनुसार, दक्षिण कैरोलीना में एक शख्स ने अपने कुत्ते को टॉयलेट कराने के लिए बालकनी से बाहर ही टांग दिया।

गर्भ में पल रहे बच्चों की 10 अनदेखी तस्वीरें

23 साल का ये लड़का अपने मां-बाप की गैरहाजिरी में कुत्ते की देखभाल कर रहा था। उसी दौरान उसने ये क्रूर काम किया जिसके बाद उस पर जानवर के साथ अत्याचार करने के आरेप में मामला दर्ज किया गया है।

इस लड़की ने जननांग में छिपा रखा था भांग

टेलर स्मिथ नाम के इस लड़के पर जुर्माना भी लगाया गया है। अगर वो जानवर के साथ क्रूर व्यवहार करने का आरोपी पाया जाता है तो उसे 30 दिन जेल में भी बिताने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


इस पूरे मामले का पता इस तस्वीर के माध्यम से ही हुआ। जब ये तस्वीर इंटरनेट पर पोस्ट कर दी गई। देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गई।

दिल्ली का अजूबा: खौलते तेल में हाथ डालकर मछली पकाता है ये

तस्वीर में साफ है कि एक काफी बड़ा कुत्ता एक इमारत की दूसरी मंजिल से लटका हुआ है। इस तस्वीर के वायरल होते ही पुलिस के पास ढेरों फोन आए।

ये क्या! डॉक्टरों ने पैर के साथ उगा दिया हाथ

एबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, शनिवार को बारिश काफी तेज हो रही थी और इस लड़के ने ये सबकुछ बाथरुम के लिए किया। उस समय घर पर केवल स्मिथ ही मौजूद था जबकि उसके माता-पिता बाहर गए हुए थे।

शिकायत के बाद पुलिस ने उस घर का दौरा भी किया। जिसके बाद स्मिथ पर ये आरोप लगाया गया है। वहीं स्मिथ के पिता का कहना है कि वो अपने बेटे के इस काम के लिए उसे माफ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें