फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास आई पुलिस तो पेट फाड़कर फेंकने लगा आंत

Fri, 16 Aug 2013 11:14 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई ऐसा भला कैसे कर सकता है लेकिन न्यूजर्सी में ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक कैदी ने पहले खुद को चाकू मारा और बाद में अपनी कटी-फटी त्वचा और आंत को पुलिस पर फेंकने लगा।
विज्ञापन


क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने देखा की 43 वर्षीय वायन कार्टर बैरक में खुद को चाकू से नुकसान पहुंचा रहा है।

दो पुलिस अधिकारियों ने  उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं रुका। और उसने अपने पेट, पैर और हाथ पर चाकू मारना जारी रखा। दोनों अधिकारी उसे बार-बार मना करते रहे पर वो नहीं माना।

पुलिस ने उसे रोकने की हर कोशिश कर डाली लेकिन वो नहीं रुका और अपने कटी त्वचा और आंत को नोंच-नोंचकर पुलिस पर फेंकता रहा।

उसके बाद स्पेशल टीम को बुलाकर उसे किसी तरह काबू किया गया। बहुत ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी हालत काफी नाजुक हो गई थी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायन ड्रग्स का लती है और उसे ड्रग्स की लत के ही कारण गिरफ्तार किया गया था लेकिन इस मामले के तहत उस पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें