आपको ये तो पता ही होगा कि टैटू कराने में कितना दर्द होता है लेकिन जरा सोचिए अगर किसी तीन साल के बच्चे कोई टैटू कर दे तो...?
मैक्सिको के एक व्यक्ति को अपने ही तीन साल के भतीजे को लहू लुहान करने के आरोप में छह महीने की सजा सुनाई गई है।
इस क्रूर चाचा ने अपने मासूम भतीजे के हाथ पर घर के ही औजारों से 'आई' शब्द गोद दिया। क्रूज टेनोरियो को छह महीने की सजा सुनाई गई है।
दरअसल टेनोरियो को टैटू बनाने और बनवाने का काफी शौक है लेकिन उसने टैटू बनाने की कोई ट्रेनिंग नहीं ली है। उस दिन घर में भतीजे को अकेले पाकर उसने किचन के औजारों से ही तीन साल बच्चे के हाथ पर आई लिख दिया।
बच्चा दर्द से बिलखता रहा लेकिन दरिंदे टेनोरियो को टैटू बनाने की सनक में उस पर कोई दया नहीं आई। इसकी वजह से बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि अब उसकी हालत ठीक है।