फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मरीजों के ऊपर बैठ जाती थी 177 किलो की नर्स

Sat, 11 May 2013 03:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूं तो वो एक नर्स है लेकिन सच कहा जाए तो वो इंसान के भेस में हैवान है। 177 किलो की इस नर्स केयर होम में बुजुर्ग मरीजों के साथ दरिंदगी की ऐसी हदें पार कर दी कि मरीज मरने की दुआ मांगने लगे।
विज्ञापन


वृद्ध मरीजों के साथ इसके क्रूरतम व्यवहार के किस्से जब अदालत में सुनाए गए तो वहां मौजूद लोग उफ् कर उठे।

चालीस साल की फियोना सालमोन अपने ज्यादा वजन का इस्तेमाल मरीजों को यातना देने के लिए करती थी। फियोना वृद्ध और बीमार मरीजों को परेशान करने के लिए उनके ऊपर बैठ जाया करती थी।

वृद्ध मरीजों को नोंचने, काटने और गाली देने के साथ साथ उनकी पिटाई भी करती थी।

कार्नवेल की ट्रुरो क्राउन अदालत में जज जॉन नेलिगन ने फियोना की बेरहमी की दास्तान सुनी तो वो भी एकबारगी भौंचक रह गए। जज ने अमानवीय व्यवहार और मरीजों के प्रति लापरवाही के आरोप में फियोना को नौ माह की सजा सुनाई।
विज्ञापन


अदालत में केयर होम में काम करने वाले कर्मचारियों ने फियोना के खिलाफ गवाही दी। एक गवाह ने बताया कि फियोना ने 99 साल की महिला मरीज को बिस्तर से गिरा दिया और उसकी व्हीलचेयर दूर फैंक दी।

फियोना पर 85 साल के वृद्ध को थप्पड़ मारने और 89 साल की वृद्धा के चेहरे पर डियोडरेंट फैंकने का आरोप है।

एक सहकर्मी ने बताया कि एक बार फियोना एक वृद्ध और कमजोर महिला मरीज के ऊपर बैठ गई। वो दर्द से कराहती रही और फियोना ठहाके लगाती रही।

एक अन्य गवाह ने कहा कि फियोना ने एक मरीज (82) के मुंह पर फिनाइल रगड़ दिया और इससे बुजुर्ग महिला की नाक से खून बहने लगा।

दूसरी तरफ फियोना के वकील ने कहा कि फियोना ने केयर होम में कुछ बदसलूकी इसलिए की क्योंकि वो लगातार नाइट शिफ्ट और अपने तनाव भरे संबंधों से परेशान हो उठी थी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें