अंग्रेजों के जमाने के जेलर वाला डायलॉग तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या कभी किसी मगरमच्छ जेलर के बारे में सुना है?
क्रेजीन्यूज की खबर के मुताबिक, 20 फुट लंबे एक मगरमच्छ ने न्यूजीलैंड के रहने वाले एक पर्यटक को ऑस्ट्रेलिया के दूरस्थ द्वीप पर दो हफ्ते के लिए कैद कर रखा था।
रेयान नाम के इस शख्स ने बचावकर्मियों को बताया कि आइलैंड पर फंसने के दौरान उसने कई बार कोशिश की कि वो अपनी छोटी नांव लेकर वहां से भाग जाए। लेकिन जैसे ही वो भागने के लिए आगे बढ़ता, मगरमच्छ सामने आ जाता और उसे घूरने लगता।
रेयान ने बताया कि उसे कुछ ही देर में ये समझ आ गया कि उसका यहां से बच निकलना काफी मुश्किल है, क्योंकि मगरमच्छ की नजरें हर समय उस पर ही रहती थीं। मगरमच्छ के लिए रेयान एक पहचाना हुआ शख्स बन गया था।
रेस्क्यू टीम के मैकलियोड ने बताया कि उस दिन जब वो गवर्नर आइलैंड के पास से गुजर रहा था, तभी उनकी नजर रेयान पर पड़ी। उन्होंने बताया कि रेयान के चेहरे पर उन्हें देखकर चैन के भाव थे।
वो काफी प्यासा था। इस आइलैंड पर वो दो हफ्ते से बिना पानी के किसी तरह जिंदा था।