फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने जा रहा था तभी सामने आ गया मगरमच्छ

Sat, 21 Sep 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोचिए आप सोने जा रहे हों और तभी घर में कोई मगरमच्छ घुस जाए तो? नींद तो कहां रफ्फूचक्कर हो जाएगी पता भी नहीं चलेगा। कुछ ऐसा ही बहराइच के विशुनापुर गांव में हुआ।
विज्ञापन


जहां एक ग्रामीण के अहाते में मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ ने मवेशियों पर हमला कर दिया। मवेशियों की छटपटाहट सुनकर घर के मालिक ने बाहर जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए।

उसने शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर लिया। रात में किसी तरह मगरमच्छ को काबू में किया गया और सुबह वनकर्मियों की मदद से मगरमच्छ को गेरुआ नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


विशुनापुर गांव के जियाराम थारू रात को मवेशियों को अहाते में बांधकर घर आया था। जब वह खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहा था, तभी अहाते में मवेशियों के छटपटाने की आहट सुनाई पड़ी।

जियाराम मौके पर पहुंचा तो एक मगरमच्छ गाय पर हमला कर रहा था। उसकी सूझबूझ से मगरमच्छ को काबू कर लिया गया।

मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर ने बताया कि मगरमच्छ की उम्र लगभग 10 वर्ष के आसपास रही होगी। रात में बरसात के समय शायद वह गेरुआ से निकलकर मैदानी इलाके में आ गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें