महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ को रोकने के लिए एक ओर जहां कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं वहीं समय-समय पर ऐसे आविष्कार भी सामने आते रहते हैं, जो महिला सुरक्षा के नजरिए से महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
19 हफ्ते के प्रीमैच्योर बच्चे की तस्वीर देख सदमे में आ जाएंगे आप
मिरर की खबर के अनुसार, सुरक्षा को लेकर बेहद संवेदनशील एक दंपति ने ये बेहद उपयोगी नजर आने वाली हेयरक्लिप बनाई है।
आपने इससे पहले शायद ही पहले कभी ये सुना होगा कि कोई सौन्दर्य प्रसाधन किसी महिला की सुरक्षा करे। पर इस जोड़े ने जो क्लिप बनाई है वो महिला अपराध से लड़ने में मददगार साबित हो सकती है।
देखिए, हाथी के बच्चे को शेरों ने कैसे बनाया अपना निवाला
यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना से स्नातक रशेल इमेन्यूएल ने अपने पति आर्थर से कहा कि वो कुछ ऐसा चाहती हैं जिससे वो हमेशा सुरक्षित महसूस करें।
प्रेगनेंट गर्लफ्रेंड को ब्वॉयफ्रेंड ने घर से बाहर फेंका, पूछेंगे नहीं क्यों?
उसके बाद कुछ प्रयोगों और शोध के बाद उन्होंने ये उत्पाद तैयार किया है। इस उत्पाद को फरवरी में लांच किया जाएगा। ये किसी भी हेयर क्लिप की तरह है लेकिन इसकी खास बात ये है कि इसमें सेंसर लगे हुए हैं।
जो मुसीबत के समय में सारी आपराधिक घटना को रिकॉर्ड कर लेता है साथ ही इमरजेंसी सर्विस से संपर्क भी करता है।
इस घर में हैं चार बच्चे, चारों के जन्म से जुड़ी है एक मजेदार बात
फिनिक्स में रहने वाली रशेल बताती हैं कि इसे माध्यम से इमरजेंसी सर्विस को पता चल जाएगा कि घटना कहां हो रही है, जिससे वो जल्दी से जल्दी वहां पहुंच सकेंगे।
उन्होंने इसे स्मार्ट वीयरेबल नाम दिया है।