मेट्रो से सफर करने के दौरान आपने अक्सर देखा होगा कि लोग झांक-झांककर देखते हैं कि मेट्रो आ रही है या नहीं। आ रही है तो कहां तक आई। लेकिन ऐसा करना कितना खतरनाक हो सकता है, ये आप इस वीडियो को देखने के बाद समझ जाएंगे।
जहां एक महिला इसी चक्कर में रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। कुछ ही सेकेंड में ट्रेन ट्रैक पर थी, लेकिन इसे करिश्मा ही कहेंगे कि महिला को एक खरोंच भी नहीं आई। रेल रुकने के बाद उसे पहले और दूसरे डिब्बे के बीच की खाली जगह से निकाल लिया गया।
उसके बाद उसने आराम से अपने कपड़े साफ किए और वहां से चलती बनी।
देखें वीडियो: