फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और रचा दी गई गाय और सांड की शादी!

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहतर जीवनसाथी की तलाश में लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं। कहीं-कहीं कोई खास दोष हटाने के लिए लोग इंसानों की शादी पहले जानवरों से भी करा देते हैं।
विज्ञापन


लेकिन ये मामला इन दोनों मामलों से अलग है। ऐसा इसलिए क्योंकि मध्य प्रदेश के इंदौर में एक गांव हैं जहां गांव वालों ने एक गाय और सांड की शादी करवा दी है।

खास बात तो ये है कि ये शादी जितनी खुशी के साथ मनाई गई उतनी ही खुशी के साथ ही पूरे गांव वाले भी इस शादी में जुटे थे।

Trending Videos

पहले जयमाल फिर शादी

अपनी तरह की इस अनोखी शादी में गाय और सांड दोनों के पालने वाले बड़े गाजे-बाजे के साथ और नए कपड़ों में आए थे।

आपको बता दें कि गाय का नाम गंगा और सांड का नाम प्रकाश है। जैसे किसी आम शादी में शादी से पहले जयमाल की रस्म होती है, ठीक वैसे ही इस शादी में भी गंगा और प्रकाश का जयमाल किया गया है।

किसी को भी देखने से एक बार को यही लगेगा कि ये इंसानों की शादी है, लेकिन गाय और सांड की इस अनोखी शादी में पूरे 5000 लोगों ने शिरकत की थी।
विज्ञापन

ताकि बच रही फसल

गांव वालों का मानना है कि बीते कुछ‌ दिनों में आस-पास गांवों में ‌बहुत तेज बारिश हुई है। इस बारिश की वजह से गांव वालों की फसलें खराब हो चुकीं हैं और उन्हें बड़ा घाटा लगा है।

ताकि उनके गांव में भी तेज बारिश सब कुछ न बर्बाद कर दे, इसलिए गांव वालों ने अपने एक विश्वास के तहत गाय और सांड की शादी कीवा दी।

उनके हिसाब से ऐसा करने से भगवान बारिश नहीं करेंगे और फसल बची रह जाएगी।

पति-पत्नी ने ऐसी जगह छुपाए रूपए, सुनकर हंस पड़ेंगे आप!


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें