फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को दंपति ने दी इच्छा मृत्यु और तभी...

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी भी जानवर को पालने वाले मालिक और उसके परिवार वालों के लिए वो पल बड़ा ही मुश्किल होता है जब उनका पाला हुआ जानवर अपनी मौत को गले लगाने वाला होता है।
विज्ञापन


लेकिन हम सब से अलग इस दंपति पर उनके कुत्ते के होने वाली मौत का दुख इतना बुरा गुजरा कि उन लोगों ने एक हैरान कर देने वाला कदम उठाया।

उन्हें एक दिन अपने कुत्ते सिड को एक बड़ी बीमारी होने का पता चला। डॉक्टरों ने बताया कि सिड को कनजेनिटल स्पाइनल डिसऑर्डर था और वो ज्यादा दिनों तक नहीं बच सकता था।
Trending Videos

तो उसको मारना बेहतर

शायद मारियन और जेमी हैरिस अपने कुत्ते की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाते, इसलिए उन लोगों ने कुत्ते को पहले ही मरवा डालने की सोची।

इसके लिए उन्होंने कुत्ते को कैंप बोई एनिमल क्लिनिक में मार डालने के लिए उसे वहां के लोगों को सौंप दिया।

उन्हें लगा कि वो अपने कुत्ते का इच्छा मृत्यु देकर उसे इस दुनिया से ठीक ढ़ंग से विदा करेंगे। वहां रहने वाले एक डॉक्टर ने वादा किया कि वो कुत्ते को मारकर सही ढ़ंग से गाड़ देंगे।

विज्ञापन

लेकिन मामला पड़ा उल्टा

कुछ दिनों बाद दंपति को लगा कि उनके कुत्ते को वहां पर मार डाला गया होगा। लेकिन एक दिन उसी क्लिनिक के एक दूसरे डॉक्टर ने दंपति को गुपचुप तरीके से बताया कि उनका कुत्ता जिंदा है और उसपर वहां बहुत ज्यादती बरती जा रही है।

मामले की जांच पर पता चला कि डॉक्टर ने कुत्ते को मारने के बजाय उसे एक पिजड़े में कैद कर दिया था।
वो उसके शरीर से खून निकालते और ब्लड ट्रांसफ्यूजन का काम करते।

खून देदेकर कुत्ते की हालत एकदम खराब और कमजोर पड़ गई थी। उसकी हालत वाकई अब मरने वाली ही हो गई थी। दूसरे डॉक्टरों ने बताया कि कुत्ते को कोई बीमारी नहीं थी। मामले की जांच जारी है।

बि‌कनी पहनकर वो ले लेती शार्क से पंगे!  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें