फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनको 20 हजार रुपए में चाहिए आईआईटियन का स्पर्म

Sat, 13 Oct 2012 01:05 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हर मां बाप की ख्वाहिश होती है कि उनका बच्चा बड़ा होकर इंजीनियर डॉक्टर या मैनेजर बने और खूब तरक्की करे। लेकिन हर बच्चा इंजीनियर और डॉक्टर बन नहीं पाता और कई परिजनों की उम्मीदें दिल में ही दबी रह जाती है। लेकिन चेन्नई में एक ऐसा कपल है जो इस मामले में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। इसलिए इस दंपति को आईआईटी के किसी छात्र के स्पर्म की दरकार है।
विज्ञापन


इस दंपति ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर ये ऑफर दिया है कि वे आईआईटी के छात्र को स्पर्म के बदले में 20 हजार रुपए तक देने के लिए तैयार हैं। हालांकि इस ऑफर की वैद्यता सत्यापित नहीं है लेकिन फिर भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर इसके चर्चे चल रहे हैं।

दंपति का कहना है कि आईआईटी के छात्र पढ़ने में बहुत तेज दिमाग होते हैं और उनमें बुरी आदतें भी बाकी लोगों की तुलना में कम होती है। दंपति ने किसी लंबे और गोरे आईआईटी छात्र को संपर्क करने के लिए कहा है और यह भी कहा है कि उनका सपना जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें