फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक-दूसरे का खून पीकर जिंदा है ये जोड़ा

Mon, 15 Jul 2013 03:54 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर जहां सप्ताह के अंत में लोग घूमने-फिरने, फिल्म देखने, शॉपिंग करने का प्रोग्राम बनाते हैं वहीं ये जोड़ा सप्ताह के अंत में एक-दूसरे का खून पीने का आदी है।
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के अनुसार, लिया बेनिनघौफ और ऐरो ड्रावेन असल जिंदगी के वैंपायर हैं जो हर हफ्ते एक-दूसरे का खून पीते हैं। 20 साल की बेनिनघौफ ने बताया कि ड्रावेन ने ही उससे कहा कि खून का लेन-देन उन्हें एक-दूसरे के और करीब लाएगा।

ऐसा कहते ही उसने रेजर से अपने आप को काट लिया और अपना खून उसे ऑफर किया। उसके तुरंत बाद बेनिनघौफ ने भी खुद को काट लिया और उसे अपना खून पीने को दे दिया।

गला रेतकर पीती है खून

बेनिनघौफ के अनुसार, खून पीने के बाद उसे लगा कि उसके शरीर में एक नई जान आ गई है। हालांकि दोनों अभी तक शादीशुदा नहीं हैं लेकिन जल्द ही एक-दूसरे को जीवन साथी बनाने की सोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि खून पीने वाला ये जोड़ा भले अपने आपमें खास है लेकिन दुनिया में ऐसे और भी कई लोग हैं जो खून पीते हैं।

45 साल की जूलिया कैपलेस हर महीने तकरीबन 20 लीटर खून पीती हैं। कैपलेस का मानना है कि खून पीने से उनकी त्वचा जवान और सुंदर बनी रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें