फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब ऑफर, टैटू गुदवाओ और बढ़ी हुई सैलरी पाओ

Thu, 02 May 2013 10:40 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको भी अपनी कंपनी में ऐसी ही किसी शर्त का सामना करना पड़ा है। न्यूयॉर्क में एक रीयल स्टेट कंपनी के कर्मचारियों के सामने ऐसी अजीबोगरीब शर्त रखी गई है।
विज्ञापन


मेट्रो यूके के अनुसार इस कंपनी ने नोटिस निकाला है कि जो कर्मचारी तुरंत प्रभाव से 15 प्रतिशत सैलरी बढ़वाना चाहते हैं वो कंपनी के लोगो का टैटू गुदवा लें।

कंपनी के मैनेजर एंटोनी लॉली ने ये ऑफर दिया है और कंपनी के 40 फीसदी कर्मचारी इस ऑफर को हाथों हाथ लेने के लिए आगे आए हैं।

इन कर्मचारियों ने कंपनी के परिसर में ही कलाई, बांह समेत कई अंगों पर कंपनी का हरा और नीला लोगो गुदवाया है।

मैनेजर ने बताया कि कंपनी को ये आइडिया तब आया जब एक समर्पित कर्मचारी ने कंपनी के मालिक को बताया कि उसने कंपनी का लोगो अपनी बांह पर गुदवाया है।

एक कर्मचारी ने कहा कि सैलरी बढ़वाने के साथ साथ कंपनी के लिए प्रतिबद्धता जाहिर करने का यह बेहतरीन मौका है। वो चाहते हैं कि कंपनी उनके इस काम पर प्रसन्न होकर उनकी सैलरी को और बढ़ा दे।
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक एक व्यक्ति के शरीर पर कंपनी का लोगो गोदने में 300 डॉलर का खर्च आता है लेकिन कंपनी के समर्पित कर्मचारियो की पहचान और उन्हें फायदा पहुंचाने के लिए यह तर्कसंगत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें