फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कंपनी में टॉयलेट जाना मना, पहनिए डायपर

Sat, 24 Aug 2013 07:35 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनियों में ड्रेस कोड होना आम बात है, लेकिन होंडूरास की ये कोरियाई-अमेरिकी कंपनी अपने कर्मचारियों को एक अजीबोगरीब काम करने के लिए मजबूर करती है।
विज्ञापन


कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी उन्हें डायपर पहनकर आने के लिए मजबूर करती है। इसके पीछे कंपनी का सोचना है कि अगर उसके कर्मचारी डायपर पहनकर आएंगे तो प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी।

क्रेजीन्यू 24 के अनुसार, हालांकि, कंपनी के अधिकारियों ने ऐसी किसी भी बात से साफ तौर पर इनकार कर दिया है।

दूसरी ओर कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी का कहना है कि अगर वो डायपर पहनकर आएंगे, तो बार-बार पेशाब करने के लिए नहीं जाएंगे। जिससे काम में ज्यादा ध्यान लगा सकेंगे। क्योंगशिन लीयर इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम नाम की ये कंपनी दस साल पुरानी है और इसमें करीब 3500 कर्मचारी काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी की पूर्व कर्मचारी मारिया गैलिएनो का कहना है कि डायपर पहनना अपने आप में एक बड़ी समस्या है। वहीं एक दूसरे कर्मचारी का कहना है कि कर्मचारियों के लिए ये एक नया खर्च है, क्योंकि कंपनी उन्हें डायपर नहीं देती। उन्हें खुद ही ये खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें